केन्द्र सरकार पर बरसे अन्ना हजारे पाकिस्तान पर कार्यवाही करे केंद्र

Spread the love

श्रीनगर। समाजसेवी अन्ना हजारे ने पाकिस्तान मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि लड़ाई में जितने जवान शहीद नहीं होते, उतने लड़ाई के बावजूद शहीद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो पाकिस्तान और भारत के बीच लड़ाई ठीक नहीं है। दोनों की आर्थिक स्थिति खराब है। अगर लड़ाई हुई दोनों में तो हम और 20 साल पीछे चले जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान अगर नहीं मानता है तो कहां तक हमारे जवान शहीद होंगे। पाकिस्तान अगर बाज नहीं आ रहा है तो एक बार आर-पार की लड़ाई होने दो, जो होना है होने दो।
अन्न हजारे उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जनलोकपाल, लोकायुक्त कानून और किसानों के हकों के लिए 23 मार्च से दिल्ली में शुरू होने वाले आंदोलन में समर्थन जुटाने के लिए वह बुधवार को श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि राज्य सभा और लोकसभा में बिना चर्चा के सरकार ने कई कानून पास करा दिए। ऐसे कार्यों से सरकार लोकतंत्र से हुक्म तंत्र की तरफ बढ़ रही है। जो देश के लिए खतरा है। उन्होंने कहा सरकार ने लोकपाल और लोकायुक्त को कमजोर कर दिया है। अब यह सरकार कुछ नहीं करेगी ऐसा दिख रहा है। इसलिए दिल्ली में 23 मार्च से पूरा देश इन नीतियों के खिलाफ उनके साथ खड़ा होगा। गोला पार्क में आयोजित सभा में अन्ना हजारे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन आने के सपने लोगों को दिखाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने धारा 44 में संशोधन कर अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने का रास्ता खोल दिया। उन्होंने कहा किसानों को आज भी उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। सरकार को किसानों की चिंता के बजाय ज्यादा चिंता उद्योगपतियों की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *