हरिद्वार। लंबित भुगतान, रजिस्ट्रेशन और टेंडर फीस घटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय ठेकेदारों ने गुरुवार को कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले देवपुरा स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) प्रांतीय खंड कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ठेकेदारों ने कहा कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
लंबित भुगतान, सभी निविदाओं पर ई टेंर्डंरग लागू किये जाने आदि मांगों लेकर राजकीय ठेकेदार पिछले काफी समय से आंदोलित हैं। प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में जिले के राजकीय विभागों में पंजीकृत ठेकेदारों ने गुरुवार को लोनिव प्रांतीय खंड कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपार्ल ंसह ने कहा कि विभागों पर करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है। इससे ठेकेदारों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। महासचिव वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बड़े टेंडरों से स्थानीय ठेकेदारों की हालत पतली है। इन्होंने इसे छोटा-छोटा कर लगाने की मांग की। कोषाध्यक्ष विशाल त्यागी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन और टेंडर फीस काफी बढ़ा दी गई है। इन्होंने बहुत अधिक बढ़ी टेंडर फीस पूर्व की भांति करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने प्रोक्योरमेंट एक्ट में संशोधन की भी मांग की। सचिव मेहरबान ने सभी निविदाओं पर ई-टेंर्डंरग लागू करने और समय वृद्धि निविदा आमंत्रित करने वाले अधिकारी स्तर पर ही स्वीकृत करने की मांग उठाई। इसके अलावा राजकीय ठेकेदारों ने जीएसटी के साथ-साथ कंपाउंड की सुविधा दिए जाने की भी मांग की। शीघ्र मांगें न माने जाने पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी। तालाबंदी और धरना प्रदर्शन करने वालों में अमित सैनी, ऋषि शर्मा, मनमोहन शर्मा, अशोक चौहान, संजय कुमार, हरीश सेठी, पवन त्यागी, रिजवान समेत बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।