सतपुली। ताड़केश्वर मदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह सजवाण द्वारा ताड़ेश्वर महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में लोक गायक जीतू मियां राठौर के गीतों पर लोग जमकर झूमे।
भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यपार्ल ंसह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात लोकगायक दीपक भरतवाड ने गणेश वन्दना की प्रस्तुति की। इसके बाद लोकगायक जीतू मियां राठौर ने शिवजी की बारात चली, हाथ मा तू खेल कृष्णा, लोकगीत रुडी बौ ये बस्ांती बौ की प्रस्तुत देकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। लोक गायिका रेणू डोबाल ने देवी कूंजा पूरी, मैया मेरी ज्वाला देवी, शिव शंकर को जिसने पूजा, लोकगीत हाय ककडी झिलमा की प्रस्तुति दी। वही गायक योगी गडौली ने नाच गैना नाच गैना मेरा भोले बाबा, नारिणी मेरी ज्वाला भवानी, गीत चैता की चैत्वाल की प्रस्तुति दी। आर्गन में मास्टर सुनील, तबले में दिनेश भारती, ढोलक में सुमित कुंवर, पैड में रामकिशन ने साथ दिया। मंच संचालन दीपक डोभाल ने किया। इस मौके पर मदन डुकलान, हरीश जुयाल, सतेन्द्र चौहान, धर्मेन्द्र नेगी, प्रयास, देवेश आदमी, किशन बगोट, गिरीश सुन्दरियाल, काजल, सीमा, रजत, संजय भांगा टीटू पन्थवाल, धीरेन्द्र सिंह, सन्दीप सकलानी, राकेश खन्तवाल, लक्ष्मी देवी, करिश्मा देवी, सुनीता देवी, पप्पू, सूरा, आसू अग्री, इशान्त सजवाण, सौरभ आदि मौजूद थे।