रुडकी। रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा ने बेराजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले में भारी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां पहुंचे। रोजगार मेले में साक्षात्कार देने पहुंचे युवक-युवतियों में 185 का चयनकर विभिन्न कंपनियों में भेजा गया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का प्रयाय किया है। कहा कि भविष्य में भी विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान प्रेम प्रकाश, संजय कटियार, रजत व शुभम चौहान ने बेरोजगार युवक-युवतियों का साक्षत्कार लिया।