पौड़ी। जम्मू कश्मीर में आंतकी हमले में पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के सांकर गांव निवासी राकेश रतूड़ी की शहादत पर राठ उत्थान समिति ने शोक जताया है। समिति के सदस्यों ने सरकार से शहीद के परिवार को उचित मुआवजा और रोजगार देने की मांग की है। पौड़ी में आयोजित शोक सभा में शहीद के अदम्य साहस की सराहना करते हुए लोगों ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक जताने वालों में मातबर सिंह नेगी, वीरेंद्र खंकरियाल, भगवान सिंह टम्टा, घनानंद रतूड़ी, सुल्तान सिंह नेगी, जीआर पंत, विजेंद्र रावत आदि शामिल थे। इधर, उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शहीद के गांव पहुंचे। उच्च शिक्षा मंत्री ने शहीद के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।