देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले की जांच में उत्तराखंड के राजपुर रोड स्थित गीतांजली ज्वैलर्स के शो रूम पर ईडी और पुलिस ने संयुक्त रेड डाली है. बता दें कि यह संपत्ति नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से संबंधित बताई जा रही है.
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11500 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जयपुर में भी छापेमारी की गई थी. गीतांजली और नक्षत्र ज्वैलर्स समूह पर छापे की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर सोना, डायमंड और बेशकीमती स्टोन जब्त किए गए हैं. जयपुर के सीतापुरा और स्पेशल इकॉनोमिक जोन में ईडी की कार्रवाई जारी हैं. ईडी की टीमें जब्त दस्तावेजों की जांच कर रही हैं.