हरिद्वार। राजधानी के शिमला बाइपास इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की की वजह से दो दिन से पुलिस परेशान है। वो एकाएक देहरादून से गायब हो जाती है। जहां से वो गायब होती है वहां सुसाइड लेटर मिलता है। पुलिस उसकी लाश की खोजबीन करती है लेकिन फिर पता चलता है कि लड़की जिंदा है और सीधे हरिद्वार पहुंच गई है।
दरअसल, बीते दिन देहरादून टी-स्टेट के एक कुएं के पास पुलिस को नाबालिग लड़की की स्कूटी बरामद हुई थी। स्कूटी पर उसकी चाबी लगी थी और पास ही एक सुसाइड नोट पड़ा था। लेटर में लिखा था कि वो कुएं में कूदकर आत्महत्या कर रही है। इस जानकारी पर शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने पूरा कुआं खंगाल डाला लेकिन लड़की की लाश कहीं नहीं मिली। रातभर परेशान पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि लड़की हरिद्वार में है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जब सभी स्कूलों में प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान ये लड़की स्कूल से निकल गई और कुएं के पास पहुंचकर इसने वहां अपनी गाड़ी और सुसाइड नोट छोड़ा और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लड़की को कुएं के अंदर उतरकर ढूंढा लेकिन लड़की नहीं मिली, जिसके पास पुलिस रात-भर लड़की की खोज-बीन में लगी रही। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में आज दोपहर लड़की को स्थानीय युवक संग बरामद कर लिया गया है। हालांकि, पुलिस अभी लड़की की बरामदगी की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया जा रहा है कि खुदकुशी का ड्रामा रच प्रेमी संग गई लड़की दसवीं क्लास की छात्रा है।