हल्द्वानी। हल्द्वानी गौलापार में प्रस्तावित आईएसबीटी में पूर्व में हुए कामों की लागत के आंकलन और आईएसबीटी के लिए नए स्थल के निरीक्षण के लिए परिवहन सचिव डी सेंथिल पांडियन ने गौलापार में टीम के साथ तकनीकी कार्यों का निरीक्षण करने के बाद यूओयू के पास आईएसबीटी के लिए नए स्थल का निरीक्षण किया।
कमेटी के एमडी परिवहन निगम और अन्य सदस्य शामिल रहे। कमेटी में परिवहन निगम के एमडी अध्यक्ष हैं। जबकि अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड, मुख्य अभियंता लोनिवि, डीएम नैनीताल द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित एसपी स्तर के एक अधिकारी और आरटीओ कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल हैं।