अनुराग कश्यप का बड़ा बयान, बोले – ‘पुरुष हमेशा महिलाओं को काबू में करना चाहते हैं’

Spread the love

बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों ही जगह इन दिनों यौन शोषण का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। हाल ही इस मुद्दे पर जहां प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी बेबाक राय रखी तो अब इस कड़ी में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम जुड़ गया है। अनुराग से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी।

यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर अनुराग कश्यप ने कहा – ‘यह बात बहुत अच्छी है कि लोग इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। यहां तक की पीड़ित भी खुलकर आरोपियों के खिलाफ बोल रहे हैं। यह सब जगह है सिर्फ एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में ही नहीं।

इसके साथ ही अनुराग कश्यप ने कहा – ‘जब मैं कॉलेज में था तब मेरे दोस्त कहा करते थे कि लड़की मना भी करे तो उसका हाथ पकड़ना है। मेरा ड्राइवर जब भी किसी महिला को गाड़ी चलाते हुए देखता है तो कहता है कि जब इन्हें कार चलानी नहीं आती तो क्यों चलाती हैं? पुरुषों के दिमाग में हमेशा रहता है कि उन्हें महिलाओं को काबू करना हैं।

आपको बता दें, यह मुद्दा उस समय चर्चा का विषय बना जब हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वीं विंस्टीन पर 50 से ज्यादा एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही एंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में इस मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *