ऋषिकेश: एक मार्च से इंटरनेशनल योग महोत्सव के साथ होने जा रहा बीटल्स फेस्टिवल

Spread the love

स्वर्गाश्रम स्थित शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के साथ ही बीटल्स फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। बताया कि महोत्सव आठ मार्च तक चलेगा, जिसमें चार से छह मार्च तक बीटल्स फेस्टिवल का आयोजन भी किया जाएगा। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में शुक्रवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक मार्च से प्रारंभ होने वाले इंटरनेशनल योग वीक की तैयारियों को लेकर प्रेसवार्ता की। बताया कि राज्य सरकार इस साल योग महोत्सव को बीटल्स फेस्टिवल के साथ मनाने जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने विदेशी साधकों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए हैं।

बताया कि एक से आठ मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योगा वीक स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया के साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिजॉर्ट में भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जीएमवीएन व पर्यटन विभाग तैयारियों को मुकम्मल करने में जुटा है। मंत्री ने बताया कि चौरासी कुटिया में योगा वीक में प्रवेश निशुल्क होगा।

चौरासी कुटिया में प्रवेश शुल्क में कटौती

इस मौके पर गढ़वाल आयुक्त एवं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश हर गिरि, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के चेयरमैन शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी बचन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, राकेश सेंगर, सूर्यचंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

चौरासी कुटिया में प्रवेश शुल्क में कटौती
ऋषिकेश। पर्यटन मंत्री ने बताया कि भावातीत ध्यान योग के विश्व प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली चौरासी कुटिया में भ्रमण के लिए भारतीय और विदेशी पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में सरकार की ओर से कटौती की गई है। उन्होंने बताया कि अब चौरासी कुटिया में भारतीय नागरिकों को 100 रुपये और विदेशियों को 150 रुपये एंट्री फीस देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *