गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ भक्तों ने किया दिल्ली कूच

Spread the love

उत्तरकाशी। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर गो क्रांति मंच की ओर से ( आज  )  रविवार को दिल्ली में विशाल रैली का आह्वान किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को उत्तरकाशी से आठ सौ गो भक्तों का जत्था रवाना हुआ। संत गोपालमणि के नेतृत्व में गो क्रांति मंच की ओर से लंबे समय से गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गो मंत्रालय का गठन, किसानों को गोबर का मूल्य देने, दस वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क गाय का दूध मुहैया कराने आदि मांगें की जा रही हैं। इस क्रम में मंच की ओर से 18 फरवरी को दिल्ली में विशाल रैली का आह्वान किया गया है।
शनिवार को बड़ी संख्या में गो भक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में एकत्र हुए। मंच के मीडिया प्रभारी प्रताप रावत ने बताया कि जिले के विभिन्न विकास खंडों से 40 बसों में 800 गो भक्त दिल्ली रैली में शामिल होने गए हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, गो क्रांति मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, अमर सिंह भंडारी, कमलेश्वर खंडूड़ी, प्रमिला चौहान, ऊषा चौहान, सावित्री रावत, विमला राणा, महादेव नौटियाल, शैलेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *