विला में चल रहा था सेक्स रैकेट, अंदर का माहौल देख शर्म से झुकी SOG टीम की नजरें

Spread the love

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक विला में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर एसओजी टीम पहुंची तो चार युवतियों के साथ दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। एसओजी टीम ने शनिवार देर शाम गंगापुर रोड और किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में संचालित हो रहे देह व्यापार के दो मामलों को पकड़ा है।

सूत्रों के अनुसार दोनों स्थानों से एसओजी ने पांच युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।

काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। फिलहाल थाना पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ में जुटी है। रविवार को मामलों का खुलासा होगा।

शनिवार देर शाम एसओजी टीम को मुखबिर से गंगापुर रोड स्थित एक आवासीय कॉलोनी में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली।

सूचना पर एसओजी ने कॉलोनी में छापेमारी की तो कॉलोनी के एक विला में चार युवतियों के साथ दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसी दौरान एसओजी को किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में भी एक देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली। इस पर टीम ने वहां से एक घर से एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ही स्थानों पर लंबे समय से देह व्यापार संचालित हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *