दिल्ली के बाद अब अन्ना हजारे इस राज्य को बना रहे अपनी ‘रणभूमि’

Spread the love

दिल्ली में लोकपाल बिल के सपोर्ट और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ने वाले अन्ना हजारे अब इस राज्य को अपनी ‘रणभूमि’ बनाने जा रहे हैं।
23 मार्च से प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे देश में चुनाव सुधार, लोकपाल व देश के किसानों की समस्याओं के मुद्दे को लेकर दिल्ली में सत्याग्रह शुरु करने जा रहे हैं।

इससे पहले 5 मार्च को उनका हल्द्वानी रामलीला मैदान में जनता को संबोधित करना तय हुआ है। इससे पहले 14 और 15 फरवरी में टिहरी आए थे।

जानकारी देते हुए उत्तराखंड राज्य से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य चुने गए हल्द्वानी निवासी सुशील भट्ट ने बताया कि अन्ना हजारे का आना तय हो चुका है जिसकी पुष्टि उनके रालेगण सिद्धी कार्यालय से हो चुकी है। हल्द्वानी का मुख्य रामलीला मैदान भी बुक करवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *