थाना माजरा,पावंटा साहिब के दो पुलिस कर्मी जब पावंटा से माजरा की और जा रहे थे, अचानक नैशनल हाईवे पर किसी ट्रैक्टर से गिरा गटका देखकर रुक गये।
इससे पहले ट्रैक्टर से गिरा गटका किसी अनहोनी को अनजाम देता, दोनो पुलिस कर्मियों ने सडक पर पडा गटका साफ करना शुरु कर दिया।
पुलिस कर्मियों को सडक पर पडा गटका साफ करते देख राह चलते मुसाफिर भी मदद को आ गये।
सभी ने मिलकर गटका साफ किया जिससे नैशनल हाईवे पर किसी अनहोनी पर पुर्ण विराम लग गया।

