पूर्व मुख्यमंत्री ND तिवारी का स्वास्थ्य और ज्यादा बिगड़ा, अगले 48 से 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री पं नारायण दत्त तिवारी का स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। इसके चलते उन्हें आनन-फानन में मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जेडी मुखर्जी और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुमित सेठी की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने अगले 48 से 72 घंटे तिवारी के लिए बेहद अहम बताए हैं।

एनडी तिवारी पिछले पांच महीने से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। पूर्व सीएम तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक के चलते 20 सितंबर 2017 को दिल्ली के मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया था। तब से उनके स्वास्थ्य का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

फिलहाल उनकी पत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी और उनके पुत्र रोहित शेखर तिवारी उनकी देखभाल कर रहे हैं। बता दें कि एनडी तिवारी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह आंध्रप्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *