गैरसैण स्थाई राजधानी का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

Spread the love
रुद्रप्रयाग, आजखबर। ब्लाॅक सभागार मंे आयोेजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में मौजूद केदारनाथ विधायक मनोज रावत व बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र पंचायत प्रमुख की पहल पर ज्येष्ठ प्रमुख विष्णुकान्त शुक्ला ने स्थाई राजधानी गैरसैंण को बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसका अनुमोदन कनिष्ठ प्रमुख नर्वदा देवी द्वारा किया गया तथा जिला पंचायत सदस्य मीना पुण्डीर, संगीता नेगी, राजाराम सेमवाल व प्रधान संगठन ब्लाॅक अध्यक्ष बीरेन्द्र असवाल द्वारा किया गया। सदन में मौजूद सभी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अपने सहमति दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *