आम आदमी पार्टी कि 26 फरवरी को देहरादून में विशाल “भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा” कार व दुपहिया वाहन रैली

Spread the love

आम आदमी पार्टी द्रारा प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के दृष्टिगत अपनी राजनैतिक सक्रियता बढ़ा दी गयी है।

प्रेस वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडेय व जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया ने मीडिया को बताया कि पार्टी का अगला लक्ष्य नगर निकाय चुनावों में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाना है. नगर निगम चुनावों हेतु अपनी आक्रामक प्रचार रणनीति के तहत आगामी 26 फरवरी (सोमवार) को आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी देहरादून में विशाल “भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा” (कार व दुपहिया वाहन रैली) निकाली जायेगी, जिसमें जनता के समक्ष भाजपा-काँग्रेस के भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी का पर्दाफ़ाश किया जायेगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुये कहा कि समय कम है, सभी साथी एकजुट होकर कमर कसकर स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियाें में जुट जायें और निकायों से भाजपा-कॉंग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार का अंत आम आदमी पार्टी की झाडू चलाकर करें. 26 फरवरी को “भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा” में जिले के सभी क्षेत्रों से सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनायें.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही ईमानदार व स्वच्छ राजनैतिक विकल्प देने में सक्षम है और निकाय चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश की मुख्यधारा की राजनीति में तेजी से अपनी जगह बनायेगी क्योंकि आम जनता भाजपा-काँग्रेस के कुशासन से त्रस्त है।

सचिव (प्रदेश प्रभारी) नवीन पिरशाली ने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा निकाय चुनावों 26 फरवरी (सोमवार) को आम आदमी पार्टी द्वारा राजधानी देहरादून में विशाल “भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा” (कार व दुपहिया वाहन रैली) , अपने दौरे के तहत प्रदेश प्रभारी 25 तारीख को देहरादून में कुछ राजनैतिक बैठकें करेंगे, 26 तारीख को “भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा” की अगवाई करेंगे एवं 27 व 28 फरवरी को पुरोला व उत्तरकाशी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राव नसीम, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, महानगर अध्य्क्ष विशाल चौधरी, श्यामलाल नाथ, सरिता गिरी, विनय राना, जीतेन्द्र पन्त, विनोद बजाज, दिनेश बडोला, शीतल चौहान, सागर रावल, दीपप्रकाश पंत, शुभम लखेड़ा, कमल राना, श्वेता बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *