नैनीताल,। अपने देशव्यापी पार्टनर सेवा-सहायता कार्यक्रम, क्लियरट्रिप, भारत का प्रमुख आॅनलाइन यात्रा और छुट्टियों संबंधी गतिविधियों का मंच नैनीताल में अपने पहले सप्लायर्स रोड-शो का आयोजन किया। इस रोड-शो में नैनीताल और आसपास के स्थानों जैसे-भीमताल, कार्बेट, अलमोड़ा, रानीखेत और मुक्तेश्वर से क्लियरट्रिप होटल्स् और एक्टिविटी पार्टनर्स उपस्थित हुए। ब्राण्ड द्वारा अपने मूल्यों, उत्पादों, पहुंच, वितरण चैनलों, प्रक्रियाओं, आगामी ग्राहक और उत्पाद सुविधाओं में संलग्नता के अलावा प्रतिभागियों किया गया। क्लियरट्रिप ने अपनी नई श्रेणियांे और संग्रहों के अपने सहयोगियों को होटल एवं गतिविधियों की खोज में मदद करने और आपूर्तिकर्ताओं के लिए बुकिंग अनुभवों को सहज बनाने हेतु अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में कम्पनी ने उत्तराखंड क्षेत्र में आवास और गतिविधियों के लिए आकर्षण को बढ़ावा देने के लिए अपनी रणनीतिक पहल पर अंतदृष्टि प्रदान की। यह दर्शाता है कि क्यिलरट्रिप नैनीताल में और उसके आसपास स्थानीय गतिविधियों के आपूर्तिकर्ताओं को अपने मंच के साथ संलग्न करने के लिए कितनी रोमांचक गतिविधियाँ प्रदान करता है। इसके अलावा ब्राण्ड द्वारा नैनीताल रोड-शो में होटल्स् द्वारा आॅफर की गईं सभी आयु वर्ग के यात्रियों के लिए कईं नई गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए अंकित रस्तोगी, वाईस प्रेसिडेंट-एकमण्डेशन, क्लियरट्रिप, ने कहा, ‘‘क्लियरट्रिप में हम ब्राण्ड से जुड़े हुए अपने सभी हितधारकों वह यात्री हो या व्यापार साझेदार हों को बेहतर मूल्य और संतुष्टि प्रदान करने का प्रयास करते हैं। आज के यात्री बेहतर अनुभव तलाशते हैं। हम गतिविधियों के अतिरिक्त आयाम और उत्कृष्टता उत्पाद सुविधाओं को लाने के द्वारा डिस्काउंट आधारित प्रस्ताव से आगे बढ़कर हमारे सभी भागीदारों के लिए मूल्य केंद्रित गतिविधियों को बनाने पर ध्यान देते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम आपूर्तिकर्ता का विश्वास बढ़ाने के लिए हमारे सामरिक लक्ष्य का एक हिसा हैं और हमारे मुख्य व्यवसायिक सहयोगियों को उन लाभों को समझने में मदद करने के लिए एक क्लियरट्रिप संघ का एक प्रयास है। हमारा नैनीताल रोड-शो इस क्षेत्र में हमारे भागीदारों के लिए इस अनूठे प्रस्ताव को समझाने के एक दृष्टिकोण के साथ अयोजित किया गया था। हम भविष्य इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करेंगे, न केवल आपूर्तिकर्ताओं के विश्वास को बढ़ावा देने के लिए बल्कि इससे उन्हें टिकाऊ, उच्च-वृद्धि वाले व्यवसाय को स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।’’
अपने रोड-शोज़ के माध्यम से क्लियट्रिप यात्रा और गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी भूमिका को प्रदर्शित कर अपने नेतृत्व को मजबूत कर रहा है, यह समग्र मूल्य श्रृंखला के आपूर्तिकर्ताओं के पक्ष को मजबूत करने हेतु प्रयास कर रहा है। नैनीताल रोड-शो एक उल्लेखनीय प्रतिक्रिया प्रदान करता है कि क्लियरट्रिप ने इस प्रकार के कार्यक्रम की शुरूआत कोलकाता, उदयपुर, पांडिचेरी, कोच्ची, गोवा और कूर्ग में भी की है और साथ ही एक अधिक मजबूत आपूर्तिकर्ता चैनल बनाने की दिशा में भारतीय होटल पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मिशन पर प्रकाश डाला।