उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए राष्टप्रति रामनाथ कोविंद गुरुवार शाम लखनऊ पहुंचे। करीब 4 बजे विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
यहां से राष्ट्रपति का काफिला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हुआ।