गायक अमित सागर व धूम सिंह के गीतों पर झूमे श्रोता

Spread the love

दो दिवसीय रानीपोखरी शरदोत्सव के दूसरे दिन गायक अमित सागर के चर्चित गीत चैता की चैत्वाली व धूम सिंह रावत के गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। इस दौरान उत्सव में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
रानीपोखरी शरदोत्सव समिति की ओर से आयोजित उत्सव की दूसरी शाम गढ़वाली गीतों के नाम रही। गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या में गायक अमित सागर और धूम सिंह रावत ने गढ़वाली गीतों की श्रंखलाबद्घ प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने को विवश कर दिया। इस दौरान अमित सागर के चैता की चैत्वाली और गायक धूम सिंह के मेरी गाजीणा गीत प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
अमित व धूम सिंह की जुगलबंदी ने मां धारी देवी जागर प्रस्तुति से उत्सव का माहौल भक्तिमय हो गया। गायक धनराज, राजेंद्र सिंह और रवि शाह ने भी गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान लोगों ने पहाड़ी व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रौतेला, कार्यक्रम संयोजक नरेश उनियाल, ग्राम प्रधान मंजू चमोली, दीपक चमोली, सचिन पुरोहित, सतीश सेमवाल, सतीश सेमवाल, महेंद्र भट्ट, विजय भट्ट, प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
…………………….
उत्सव में इनको किया सम्मानित
कार्यक्रम संयोजक नरेश उनियाल ने बताया कि समिति की ओर से उत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर विजेंद्र रावत, मनोज रावत, कृष्णा रावत, अरमान, गगन, विश्वजीत, दीपक चमोली, नितिन पंवार, रवि सिंह, सूरज, नीरज कुमार, मोहित को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
…………………………….
प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दमखम
शरदोत्सव में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के लिए गायन, नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें गायन प्रतियोगिता में प्रेरणा उनियाल प्रथम, आरोही द्वितीय व मीरा चमोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर नृत्य वर्ग में भावना प्रथम, अर्चना द्वितीय व रिया रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग एकल नृत्य प्रतियोगिता में आकृति अव्वल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *