जिन विधायकों को दोबारा चुनावी मैदान उतारना है वे लगभग पूरे हो गए। ऐसे में टिकट न मिलने से नाराज कोडिनार के विधायक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
नई दिल्ली– गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के 70 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद राजनीतिक गालियारों में चर्चा तेज थी कि जिन विधायकों को दोबारा चुनावी मैदान उतारना है वे लगभग पूरे हो गए। ऐसे में टिकट न मिलने से नाराज कोडिनार के विधायक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
खबर है कि जिस वक्त विधायक ने इस्तीफा दिया उस वक्त पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। इतना ही नहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता आई.के.जाडेजा को टिकट न मिलने के कारण उनके समर्थकों ने अमित शाह के सामने नारेबाजी भी की। सूची जारी होने के एक दिन पहले ही कई जगहों पर विरोध शुरु हो गया था।
जाडेजा को नहीं मिला टिकट, समर्थकों में आक्रोश
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के 70 प्रत्याशियों की पहली सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता आई.के.जाडेजा को टिकट न मिलने के कारण समर्थकों में नाराजगी रही। वढवाण को वर्तमान में बीजेपी ने महिला विधायक वर्षाबेन दोशी की जगह उद्योगपति धनजी पटेल को टिकट देने से जाडेजा का खेमा खासा नाराज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाडेजा को वढवाण सीट से टिकट मिलना था, लेकिन उनके आनंदीबेन पटेल के गुट के होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिल सका। जिसके बाद पार्टी मुख्यालय में समर्थकों ने नारेबाजी की
साल 2002 में चुनाव के बाद ऐसा पहली बार है जब पार्टी मुख्यालय पर पहली बार इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया हो। विरोध से पहले समर्थक गांधीनगर उनके आवास पहुंचे।
बाहरी उम्मीदवार के कारण समर्थकों में गुस्सा
जाडेजा ने बताया कि उनके क्षेत्र के लोग उनसे मिलने आए थे। इन समर्थकों की मांग थी कि उन्हें टिकट मिलेष लेकिन पार्टी ने जो निर्णय लिया वह उचित हैं। उन्होंने कहा कि गत 39 वर्ष से भाजपा में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यरत रहे हैं। तब वे भी भाजपा के ही रहेंगे। उनका कहना है कि कार्यकर्ताओं का उनसे बेहद लगाव है। उनका कहना है कि साल 2012 में पार्टी ने उन्हें संगठन का काम सौंपा। और पिछले 10 वर्षों में वे भाजपा के संगठन को लेकर कार्यरत हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। जाडेजा का इशारा इस बात से था वढवाण से उद्योगपति धनजी पटेल को टिकट देने की ओर है।