युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ाने के उद्देश्य से तपोवन में दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट सोमवार से शुरू होगा। टूर्नामेंट का आयोजन लक्ष्मणझूला कार पार्किंग में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों की करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
तपोवन वॉलीबॉल मेंबर्स स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हेमंत चौहान ने बताया कि लक्ष्मणझूला कार पार्किंग में सोमवार सुबह टूर्नामेंट का शुभारंभ तपोवन के ग्राम प्रधान सुरेश उनियाल करेंगे। दो दिनी टूर्नामेंट में ऋषिकेश, तपोवन, रुड़की, मेरठ, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि से करीब 20 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलों के प्रति आकर्षित करना है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए इसमें व्यापार मंडल तपोवन को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर रविवार को स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों और व्यापारियों के साथ बैठक भी हुई। जिसमें आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर व्यापार मंडल तपोवन के अध्यक्ष लेखराज भंडारी, वीरेंद्र गुसाईं, अर्पित अरोड़ा, धर्मेंद्र नौटियाल, आलोक जैन, भगवती प्रसाद भट्ट, अभिषेक शर्मा, सागर राय, भानु शर्मा, बृजमोहन कंडारी आदि मौजूद रहे।