नगर निगम कर्मियों ने पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून,  भाजपा पार्षद द्वारा बिजली कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया कार्यबहिष्कार किया।  कहा कि इस प्रकार की अभद्रता को किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जायेगा।
यहां नगर विकास कर्मचारी महासंघ से जुडे हुए कर्मचारी व सफाई कर्मचारी बडी संख्या में नगर निगम परिसर में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने भाजपा पार्षद द्वारा बिजली कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया और कहा कि इस प्रकार की अभद्रता को किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने नगर निगम का प्रवेश द्वार बंद कर दिया और किसी को भी भीतर नहीं आने दिया। उनका कहना है कि इस प्रकार की हरकतों के खिलाफ सभी कर्मचारियों को लामबंद किया जायेगा। इस अवसर पर नाम बहादुर ने कहा है कि भाजपा पार्षद भूपेन्द्र कठैत ने जिस प्रकार से बिजली कर्मचारी को धमकाया है उसका लगातार विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कार्यालयों को बंद करते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस अवसर पर अनेक कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *