धाूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार

Spread the love

रुद्रपुर, शहर एवं आस पास के ग्रामीण क्षेत्रें में रंगों का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधााई दी।
शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही होलियारों की टोलियां गली मुहल्लों में नजर आने लगी। लोगों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। इंदिरा कालोनी के रामलीला ग्राउंड में विधाायक राजकुमार ठुकराल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने विधाायक के साथ होली खेली। विधाायक ने सभी को गली मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने क हा कि होली का पर्व भाईचारे का पर्व है। यह आपसी गिले शिकवे भुलाने का पर्व भी है। वहीं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के निवास पर भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने होली खेली। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया गया। होली पर गली मोहल्लों में होली गीतों की धाूम रही। लोगों ने जगह-जगह डीजे लगाकर होली का जश्र मनाया। शनिवार को पुलिस वालों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाईन में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में एसएसपी डा- सदानंद दाते ने पुलिस कर्मियों के साथ होली खेली और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। यहां डीजे पर होली गीतों की धाुन पर पुलिस अधिाकारी और कर्मचारी जमकर थिरके। एसएसपी ने भी पुलिस कर्मियों के साथ होली गीतों पर नृत्य किया। वहीं कोतवाली, ट्रांजिट कैंप थाना एवं विभिन्न चैकियों में भी पुलिस कर्मियों ने होली का जश्र मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *