रुद्रपुर, मेयर सोनी कोली ने भूतबंग्ला वार्ड 21 में नगर निगम द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया एवं पैदल भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्रीमती कोली ने कहा कि पिछले चार साल में कांग्रेस की सरकार रहते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करके नगर का विकास कराया। नगर की कई मलिन बस्तियों में हॉउस टैक्स लागू करवाया, डोर टू डोर कूड़ा कॅलेक्शन शुरू किया गया जिससे सभी बस्तियों में गन्देगी से होने बाली गम्भीर बीमारियों से लोगो को निजात मिली है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, जोगेंद्र कोली, फिनिश कोली, आनद सिंह, तारा देवी, रुवती,शामू, संजय सिंह,बाबू राम,बाबू ,कैलाश कोली आदि थे।