विधायक ने किया सड़क का निरीक्षण

Spread the love
रूद्रपुर, राज्य योजना के अंतर्गत तीन पानी से सुआनगला करतारपुर मार्ग के निर्माण के लिए शासन से 1-26 करोड़ की स्वीकृति मिल गयी है। 1-200 किमी मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विधायक राजकुमार ठुकराल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि तीन पानी से करतापुर जाने वाले मार्ग पर यूपी की सीमा तक  सड़क की हालत लम्बे समय से जर्जर थी। इसकी मांग ग्रामीण लम्बे समय से कर रहे थे। राज्य योजना से इस सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 26 लाख रूपये स्वीकृत हो चुके हैं। इस धनराशि से 1-200 किमी मार्ग जल्द शुरू किया जायेगा। श्री ठुकराल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में खामियां पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। श्री ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराने के लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान अधिाशासी अभियंता जेसी पंतोला, अवर सहायक अभियंता योगेश ततराड़ी, हिमांशु शुक्ला, भुवन गुप्ता, संजय जुनेजा, गोपाल चड्डा, महेश भाटिया, गुलशन जुनेजा, रेाशन लाल जुनेजा, पुनीत जुनेजा, सोनू अरोरा, अजय नारायण सिंह, आशीष छाबड़ा, राजेश ग्रोवर, संजय ठुकराल, ललित बिष्ट आदि भी मौजूद थे।
———————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *