देहरादून, । राजधानी के जाखन वार्ड केनाल रोड स्थित मेघा हेण्डलूम हाउस में रात्रि तकरीबन 9 बजे दुर्घटनावस आग लग गई। सूचना पाते ही मसूरी विधायक गणेश जोशी तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव एवं राहत कार्य संचालित किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान स्वामी अरूण चटर्जी रोज की तरह शाम को दुकान बंद कर अपने घर चले गए। संभवतः शाॅर्टसर्किट की वजह से दुकान में रखे कपड़ों ने आग पकड़ ली तथा देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास की दुकानों को भी खासा नुकसान पहंचने की आशंका है।
विधायक जोशी ने उन्होंने दुनाक स्वामियों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड के आंकलन तथा तात्कालिक सहयोग के उपरांत मुख्यमंत्री से अनुरोध कर राहत कोश के माध्यम से दुकानदारों का उचित सहयोग कराया जाएगा।