देहरादून,। धूलकोट स्थित तुटाज इंटरनेशनल स्कूल में ‘आशीर्वाद‘ समारोह आयोजित किया गया। सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामना देने व उज्जवल भविष्य की कामना के लिए यह खास कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गु्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन, सेक्रेटरी संगीता जैन, स्कूल के डायरेक्टर रौनक जैन, स्कूल प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरमैन सुनील कुमार जैन ने छात्रों को भविष्य संजोने के लिए अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के डायरेक्टर रौनक जैन ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता के टिप्स बताते हुए ऊंचाईयों को छूने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करने पर बल दिया। उसके बाद स्कूल प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने सभी छात्रों को टीका लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। अन्य सभी उपस्थित गणमान्य लोगों व शिक्षकों ने छात्रों के अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण करने की कामना की। इस अवसर पर सभी टीचर्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।