देहरादून, संजय आॅर्थोपीडिक स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर व सेवा सोसाइटी द्वारा निःशुल्क अस्थि रोग परामर्श शिविर का आयोजन साधुराम इंटर काॅलेज जूनियर विभाग कावंली में किया गया। इस परामर्श शिविर में विभिन्न प्रकार के हड्डियों की बीमारियों से सम्बन्धित 71 मरीज शामिल हुए।
शिविर में गिनीज एवं लिम्का बुक आॅफ रिकार्ड होल्डर आॅर्थोपीडिक एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. बी.के.एस. संजय एवं आॅर्थोपीडिक सर्जन डाॅ. गौरव संजय द्वारा परीक्षण किया गया एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह दी गई। इसके साथ ही हड्डियों में कैल्शियम एवं रक्त की जाँच की गई। संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर इस तरह के समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन शिविरों का लाभ उठाये। पिछले 10 सालों में अस्पताल लगभग दो सौ से भी अधिक इस तरह के शिविरों का आयोजन देहरादून के आस-पास एवं अपने प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी कर चुका है। यह अपने आप में एक रिकार्ड हैं। इस उपलब्धि को इंडिया बुक आॅफ रिकार्डस में भी दर्ज किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संजय आॅर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, सेवा सोसाइटी और हैल्थ पोस्ट के सहयोग से समय-समय पर जन जागरूकता व्याख्यानों का भी आयोजन करता रहता है। व्याख्यानों का उद्देश्य है कि लोग आम बीमारियों के बारे में जाने और उनसे बचने के उपाय करें, जैसी कि कहावत है बचाव इलाज से बेहतर है। इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजक श्रीकृष्ण, महेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश चैहान, मंगल सिंह, अंकित कुमार, पंकज, दीपक, संदीप एवं बीटू शर्मा भी मौजूद रहे।