खटीमा, चेकिंग के दौरान एसटीएफ एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को 5 किलो अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर नजर रखने के लिए एसटीएफ की एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर कुमायूं यूनिट ने विशेष अभियान चलाया था जिसके तहत एसटीएफ व थाना झनकैया पुलिस ने संयुक्त रूप से गत सायं पूरनपुर रोड पर मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा और घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता ग्राम सिसैया मेलाघाट झनकैया निवासी अजीत पुत्र दयाशंकर व वार्ड 7 दोधारा कंचनभोग थाना हेल्थ पोस्ट जिला कंचनपुर नेपाल निवासी दीपक खडका पुत्र आनंद सिंह बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 5 किलो अवैध चरस बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि दोनों चरस तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि वह पिदले काफी समय से नेपाल से चरस लाकर भारत में बेच रहे हैं। टीम में एसटीएफ के कां- महेंद्र गिरी, किशोर, दुर्गा सिंह पापड़ा, गोविंद बिष्ट, झनकैया थाने के एसओ प्रभात कुमार, एसआई राजेंद्र कुमार व कां- योगेश वर्मा शामिल थे।