रुद्रपुर, सनातन धर्म सभा की ओर से होली के उपलक्ष्य में शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित भजन संध्या में दिल्ली से आये भजन गायक महावीर शर्मा ने अपने भजनों की ऐसी महफिल सजाई कि कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने को मजबूर हो गए। भजन संध्या का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया गया। भजनों की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। भजन गायक महावीर शर्मा ने हारमोनियम पर सात सुरों के साथ भजनों से माहौल को भत्तिफमय बना दिया। उन्होंने वो हटा रहे हैं परदा सरकार चुपके-चुपके, मैं कैसे मनांऊ श्याम श्याम मेरा रूठ गया, सखी सुंदर हैं श्रंृगार कन्हैया प्यारे का, मैं मिलन की प्यारी, मेरे जोगिया में तेरी जोगन, नी में नचना मोहन दे नाल, मेरे रोम रोम में श्याम मगन मैं नाचूंगी आदि भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गये। इससे पूर्व आयोजकों ने भजन गायक सहित कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभा के अध्यक्ष नंद लाल भुîóी, महामंत्री महेश बब्बर,विजय जग्गा, तिलकराज बेहड,ओमप्रकाश घई, ओमप्रकाश अरोरा, नरेश अरोरा, पुष्पेन्द्र शास्त्री,राकेश राजदेव, बल्देव राज खेड़ा, राकेश सुखीजा,हरीश सुखीजा, वेद प्रकाश कक्कड़, कर्म चन्द्र राजदेव, अश्वनी बजाज, चन्द ्रकांत अरोरा, सुरेश राजदेव,आदित्य सिंघल, दिनेश कपूर, बंटी ग्रोवर ,नमन नारंग, कस्तूरी लाल गुगलानी, नंद लाल अरोरा, हरीश धीर, गौतम कथूरिया, श्रीमती कृष्णा ठक्कर, शशि अरोरा, सीमा टुनेजा, राज तागरा, राज वर्मा, आकांक्षा अनेजा, सीमा राजदेव, सुदेश ढींगरा, ललिता आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।