एसएफआई कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून,  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया ने राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) में हुए घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया। देहरादून में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री तथा कर्मचारी चयन आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि एसएससी की 17-21 फरवरी को परीक्षा में जो घोटाला हुआ है वह छात्रों के साथ धोखा है। जहाँ एक ओर नौकरी को लेकर मारा-मारी है वही छात्रों की परीक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है कभी परीक्षाये रद्द हो रही है तो कही अभी तक आवेदन प्रक्रिया ही शुरू नही हो पाई है जब हो रही है तो इस प्रकार के घोटाले सामने आ रहे है जहाँ दस-बीस लाख में  नौकरियों की बोली लग रही है तथा वक्ताओं ने कहा की इस प्रकार पूर्व में व्यापम तथा एम्स में भी घोटाले हुए है किंतु  जाँच के नाम पर मात्र ओपचारिकता की गई है जिसमे कुछ छात्रों तथा निचले स्तर के कर्मचारियों को पकड़ कर जाँच बन्द कर दी गई। संगठन मांग करता है की इस घोटाले कि गम्भीरता से तथा ईमानदारी से सीबीआई जाँच की जाये व दिल्ली में धरने पर बैठे हजारों छात्रों की मांग लिखित में सीबीआई आदेश दिए जाये तथा तुरन्त ही एसएससी परीक्षा कराने का लाइसेंस प्राइवेट ठेकेदार कम्पनी सिफी का निरस्त किया जाय व समय सीमा के अंदर इस घोटाले की जाँच हो और दोषियों को सजा दी जाय। इस अवसर पर राज्य सचिव देवेंद्र रावल, हिमांशु चैहान, शैलेन्द्र परमार, आशीष भंडारी, मोहित, आशुतोष, सुमन, सुप्रिया, सोनाली, अमन, सचिन, धर्मेश खंतवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *