आल इंडिया गढ़वाल यूथ कप का अप्रैल में होगा आगाज

Spread the love

देहरादून,  उत्तराखंड में फुटबॉल चैम्पियनशिप में थर्ड आल इंडिया गढ़वाल यूथ कप का शुभारंभ आगामी अप्रैल माह में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। फुटबॉल चैम्पियननशिप दून के पवेलियन ग्राउंड में 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगी। इस प्रतियोगिता में देश भर की सोलह टीमें प्रतिभाग कर रही है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए फुटबॉल अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष व हैड कोच वीरेंद्र सिंह रावत तथा चैंपियनशिप प्रतियोगिता की मुख्य प्रायोजक अर्चना शर्मा ने कहा कि इस चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन राज्य खेल फुटबॉल को प्रोत्साहन देने के लिए किया जा रहा है, तथा हम खेल में प्रतिभाओं को तरासने का काम कर रहे है। इस प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश के समस्त एकेडमी और स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है, प्रतिभाग करने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है. प्रतियोगिता में तीन वर्ग निर्धारित किये गए है, पहली प्रतियोगिता  बालक अंडर 15 में आयु वर्ग एक जनवरी 2004 जन्मतिथि तक के बा के खिलाड़ी, दूसरी प्रतियोगिता बालक अंडर 19 आयु वर्ग में एक जनवरी 2000 जन्मतिथि तक के बाद के खिलाड़ी तथा बालिका वर्ग की सीनियर प्रतियोगिता में आयु वर्ग की कोई सीमा नहीं है।
चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के ब्रांड एम्बेस्डर जितेंद्र सिंह बिष्ट होंगे, जितेंद्र उत्तराखंड से एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे है जिन्होंने  फीफा वल्र्ड कप 2017 (अंडर-17) में उपकप्तान के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया था जिसके संस्थापक कोच वीरेंद्र सिंह रावत है। यूथ कप -2018 फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक वत्स रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड, सहयोगी उत्तराखंड फुटबॉल रेफरी एसोसिएशन, हिल्स डेवलपमेंट मिशन, संस्कार परिवार सेवा समिति, गेम विला गेस्ट हाउस, देहरादून फुटबॉल अकादमी है। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में हैड कोच तथा नेशनल अवार्डी वीरेंद्र सिंह रावत, मुख्य प्रायोजक अर्चना शर्मा, समाजसेवी रघुबीर बिष्ट, आचार्य विपिन जोशी, जीएल सडाना, अनिल रावत, पुष्कर नेगी, दिलवर सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत, सुरेन्द्र पयाल, प्रवीण रावत, मित्रानन्द, रौनक राय, प्रकाश मल्ल, अनीता रावत, आशीष भंडारी पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सी बी थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *