गैरसैंण राजधानी को लेकर महिला मंच कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाये जाने व गैरसैंण में संघर्षरत अनशनकारियों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उपवास पर रहे और धरना दिया।
मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत व जिला संयोजक निर्मला बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाये जाने व गैरसैंण में संघर्षरत अनशनकारियों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उपवास पर रहे और धरना दिया। इस अवसर पर कमला पंत ने कहा है कि  इस मामले को लेकर जनांदोलन को तेज किया जायेगा। गैरसैंण राजधानी दो, नशा नहीं रोजगार हो के बैनर तले स्थाई राजधानी आंदोलन की अलख जगाने वाले युवा नेता प्रवीण सिंह को जिस तरह से अनशन स्थल से उठाने के बाद निर्ममता के साथ जबडे से लेकर पैरों तक लात घूंसों से पुलिस द्वारा मारपीट कर घायल किया गया है और अनशनकारी संजय घिल्डियाल को उठाकर उनके खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दायर किया गया। श्रीनगर गढ़वाल में गैरसैंण राजधानी के लिए अनशन पर बैठने के चंद घंटों के भीतर ही उठा लिया गया और वहां आंदोलनकारियों का दमन चक्र का भय फैलाया गयामंच की जिला संयोजक निर्मला बिष्ट ने कहा है कि गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की जगह जिस तरह से आंदोलनकारी युवा शक्ति के खिलाफ सरकार ने दमन चक्र शुरू किया है और उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। प्रवीण सिंह द्वारा मेडिकल रिपोर्ट के साथ दी गई एफआईआर दर्ज की गई है तत्काल उस पर कार्यवाही कर दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाये।
गैरसैंण को स्थायी राजधानी हो। डबल इंजन की सरकार को गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाये जाने की स्पष्ट घोषणा न करके जिस तरह से उत्तराखंडी जनता से छल कर रही है उसमे उत्तराखंडी जनता, युवा शक्ति आहत है। बजट सत्र से पूर्व यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो आंदोलन को और बढाया जायेगा। इसअवसर पर मंच की प्रदेश संयोजक कमला पंत, जिला संयोजक निर्मला बिष्ट, प्रवक्ता शकुन्तला गुसांई, विजय नैथानी, ऊषा भटट, शकुन्तला मुंडेपी, हेमलता नेगी, मातेश्वरी रजवार, शकुन्तला बरमोला, सुशीला उनियाल, सरला रावत, गीता गैरोला, शांता नेगी, जयदीप सकलानी, जबर सिंह पावेल सहित अन्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *