तहसील दिवस पर 28 फरियादियों की शिकायतें दर्ज

Spread the love

फोटो-एन 1-तहसील दिवस पर शिकायतें सुनते एडीएम।
————————————-

अल्मोड़ा, आजखबर। अपर जिलाधिकारी के0एस0 टोलिया की अध्यक्षता में हुये इस तहसील दिवस में कुल 28 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गयी। जिनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये। तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें पेयजल, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, राजस्व व पेंशन सम्बन्धित थी।
अपर जिलाधिकारी ने जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया है सम्बन्धित अधिकारी एक निश्चित अवधि में अन्तर्गत निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर लोगों ने सैलाकोट से काने मोटर मार्ग में कार्य रूके होने की शिकायत की जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को एक सप्ताह में कार्य प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिये साथ ही झाॅकरसेम-अण्डोली मोटर मार्ग एवं भुन्यौल सैम-बजेला मोटर मार्गों में वन भूमि के आपत्तियाॅ लगे होने के कारण आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश वनाधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को दिये। सैलाकोट पंचायत के तोक कानी में आगनबाड़ी केन्द्र के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी को 15 दिन में सर्वे कर रिर्पोट देने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी ने दिये। तहसील परिसर में पेयजल आपूर्ति लम्बे समय से सुचारू न होने के कारण अपर जिलाधिकारी ने नये स्त्रोत से आगणन तैयार करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता जल निगम को दिये। चैनबगड़ पेयजल योजना जो 02 वर्ष पूर्व से प्रस्तावित है इस पर कोई भी कार्यवाही नही होने की शिकायत पर अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बार भी भेजने के निर्देश देते हुये अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल किल्लत जिन स्थानों पर है वहां पर पेयजल व्यवस्था ठीक की जाय।
इस तहसील दिवस में विभिन्न पंेशन प्रकरण की शिकायत सहित पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्डो को आॅनलाइन न किये जाने की शिकायत भी लोगों द्वारा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। फल्यंाट ग्राम पंचायत को सरयू पेयजल योजना से जोड़ने का अनुरोध भी इस अवसर पर लोगों द्वारा किया गया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस पर उपस्थित ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डे ने भी समस्यायें रखी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विवेक राय, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 निशा पाण्डे, वनाधिकारी आर0सी0 शर्मा, तहसीलदार पी0डी0 सनवाल सहित अनेक अधिकारी व जनता उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *