चार दुकानों में आग लगने से लाखों की क्षति

Spread the love
रुद्रपुर,  अज्ञात कारणों से दुकानों में आग भड़कने से चार दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
तीनपानी मेडिसिटी के समीप  पहाड़गंज निवासी जुबैर पुत्र नजीर अहमद की किराना की दुकान जबकि रम्पुरा निवासी रामपाल पुत्र हरस्वरूप की किराने और चाय की दुकान, खेड़ा निवासी सलीम की स्क्रैप और खेड़ा निवासी रजा का चाय का स्टाल है। देर रात अचानक दुकानों में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग  ने इतना भीषण रूप ले लिया कि चार दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। पीड़ितों के मुताबिक जुबैर की दुकान में रखा ढाई लाख का किराने का सामान, फर्नीचर, रामस्वरूप की दुकान में रखा 2 लाख का माल ओर सलीम की दुकान में रखी डेढ़ लाख की नकदी व कार समेत 15 लाख का सामान और रजा की दुकान का 50हजार कीमत का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग भड़कने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग को काबू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *