रूद्रपुर, लक्सर में बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं को तोड़े जाने से गुस्साये सर्वसमाज के दर्जनों लोगो नें कांग्रेस नेता सुशील गाबा के नेतृत्व में आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड 17 में असामाजिक तत्वो का पुतला दहन कर रोष जताया। गाबा ने कहा कि अपने जीवनकाल में बाबा साहेब को सामंतवादी समाज ने लगातार रोका, उन्हें प्रताड़ित किया, लेकिन वह नहीं रूके। अपने साथ हुये अन्याय को देखकर व महसूस कर उन्होनें शोषितो-वंचितो को ऐसा थामा, कि आज भी उनके दिलो में जिंदा है। आज भी उनकी प्रतिमाओं को दकियानूसी लोग तोड़ रहे है, ऐसा कर वह यह सोचते होंगे कि उनके विचारो को रोका जा सकता है। वह लोग बहुत बड़ी गलतफहमी में है। जिन बाबा साहेब को धर्म के विधान से रोका गया, उन्होनें तो संविधान लिख डाला। समाजसेवी विकास बठला नें कहा कि असामाजिक तत्व नफरतो का माहौल बनाकर पूरे समाज को आपस में लड़ाना चाहते है। बाबा साहेब सर्वसमाज को रोशनी दिखाने वाले महापुरूष थे, इसलिये आज दलित समाज के साथ ही पंजाबी समाज, पर्वतीय समाज सहित सर्वसमाज के सभी युवाओं नें आज एकजुट होकर असामाजिक तत्वो के खिलाफ आवाज बुलंद की है।
इस दौरान मोहन खेड़ा, बहादुर सिंह बिष्ट, भीम सिंह गैड़ा, चन्द्रभान बठला, पार्षद गौरव ऽुराना, अमित कक्कड़, सचिन आनन्द, संदीप कन्याल, पवन बिष्ट, सागर बिष्ट, जयप्रताप भंडारी, अभि शर्मा, आशू कोली, राहुल सागर, विजेन्द्र सागर, नितिन, दीपक गैड़ा, कमल चुघ, दीपू सागर, बब्लू सागर, सचिन सागर, सुनील जंडवानी, मनीष गोस्वामी, सचिन मुंजाल, गौरव गांधी, अमर सिंह, प्रशांत कुमार, सोनू गुप्ता, पनव कुमार, सूरज भेंसौड़ा, रिशभ गुप्ता, राजा शर्मा, देवेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम अध्यक्षता बहादुर सिंह बिष्ट एवं संचालनछात्रनेता संदीप कन्याल नें किया।