आशा कार्यकत्रियों का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

Spread the love
रूद्रपुर,  स्वास्थ्य विभाग में गर्भवती महिलाओं व बच्चों की सेवाओं में आशा कार्यकत्रियों का अहम योगदान रहा है। यह बात मेयर सोनी कोली ने एक होटल में आयोजित आशा कार्यकत्रियों के जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी  आशा कार्यकत्रियों को कार्य करना पड़ता है। बीते दिनों ड्यूटी के दौरान आशा कुछ आशा कार्यकत्रियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आशा कार्यकत्रियों के हितों एवं सम्मान की रक्षा के लिये निरंतर प्रयास किये जाते रहे हैं।
श्रीमती कोली ने सम्मेलन में उपस्थित जनपद भर से आयी समस्त आशा कार्यकत्रियों को महिला दिवस की शुभामनायें देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा- संजय कुमार साह ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों को इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव उनके घर में होकर राजकीय चिकित्सालय में हो। ताकि उन्हें सरकारी विभिन्न योजनाओं का भी लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकत्रियों गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देकर समय पर उनका टीकारण व योजना का लाभ देने के लिये जागरूक हों। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकत्रियों ने चिकित्साधिकारियें के समक्ष अपनी पीड़ा भी रखी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को पुरूस्कृत भी किया गया। जिसमें सुनीता राणा खटिमा प्रथम, जसपुर की रूपाली द्वितीय व रूद्रपुर की इंदू राय तृतीय चुनी गई जबकि आशा फैसिल टेटर सितारगंज की मंजू फर्त्याल प्रथम, रूद्रपुर की सरिता गुप्ता द्वितीय व गदरपुर की अंजू देवी तृतीय चुनी गई। कार्यक्रम को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा- अमिता उप्रेती, एसीएमओ डा- मनीष अग्रवाल, भाजपा नेता सुरेश कोली, सीएमएस डा- सुनीता रतूड़ी, डा- केसी पांडे, डा= अतुल जोशी, डीपीएम नीरज सक्सेना, डीएएम बीएस भंडारी व डीसीएम मनोज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान दीपा जोशी, लक्ष्मी पोखरिया, पूजा, सीमा,बृजबाला, मयंक, सचिन, संध्या, रानी, रीबा, सीमा, मधूबाला समेत जनपद भर से आयी भारी संख्या में आशा कार्यकत्रियां मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *