रूद्रपुर, आदर्श कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्र का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
श्रीमद वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती एवं मंदिर मनकामेश्वर कल्याण आश्रम के महंत स्वामी नारायण चैतन्य महाराज के सानिध्य में कलश यात्र आदर्श कालोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर से शुरू हुई। कलश यात्र में शामिल दोनों संतों के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके पारंपरिक परिधानों से सजी महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर विभिन्न मार्गों से कलश यात्र निकाली। कलश यात्र से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान जगह जगह कलश यात्र का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। कलश यात्र के दौरान मेयर सोनी कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हरीश सुखीजा, सुरेश कोली, बिट्टू शर्मा, आशीष छाबड़ा, उत्तम दत्ता, नत्थूल शल गुप्ता, गोविंद राय, रजनीश ग्रोवर, राजेश ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, राजेश आनन्द, दीपू घई, जीतू, जितेंद्र संधू, किरण विर्क, प्रमोद, गुरमेल, अजय पाल, कपिल शर्मा, राजेंद्र पाल, दिलीप अधिकारी, नीटू यादव, गौरव खुराना, अजय यादव,दयावती आदि लोग शामिल थे।