देहरादून/गदरपुर, थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चैकी सकैनिया के प्रभारी उपनिरीक्षक जावेद हसन को 9 मार्च को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में अॅापरेशन स्माइल के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीम में सिपाही राकेश भट्ट गजेंद्र सिंह एवं पीयूष भट्ट भी शामिल थे।
उल्लेखनीय होगी ऑपरेशन स्माइल भी टीम के प्रभारी के रूप में सकैनिया पुलिस चैकी के प्रभारी उपनिरीक्षक जावेद हसन की टीम द्वारा पंजीकृत 12 मामलों में से 11 मामलों में घर से लापता बच्चों की तलाश कर उनके परिजनों की सुपुर्दगी में सौंपा गया था। अॅपरेशन स्माइल टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा अॅपरेशन स्माइल टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीजी राम सिंह मीणा, एडीजी(लॉ एंड अॅार्डर) अशोक कुमार के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर(क्राइम) कमलेश उपाध्याय जी मौजूद रहीं। इधर, रिपोर्टिंग पुलिस चैकी सकैनिया के प्रभारी उपनिरीक्षक एवं अॅपरेशन स्माइल भी टीम के प्रभारी जावेद हसन को उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अनिल रतूड़ी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह खाती, गूलरभोज पुलिस चैकी के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, स्थानीय अभिसूचना इकाई के उपनिरीक्षक केसी कांडपाल, उप निरीक्षक मनोहर चंद, प्रदीप शर्मा, ललित बिष्ट, एनएस रावत, महिला उप निरीक्षक पिंकी, ज्ञान प्रकाश टम्टा, गणेश प्रसाद, विनोद कुमार, सुरेंद्र सिंह रावत, रंजीत सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह बिष्ट, चरण सिंह, ध्यान सिंह, हरीश चैधरी, आशीष रावत, तारा दत्त पंत, प्रेम गिरी, राम सिंह, गंगा सिंह, पंकज कुमार, राकेश खेतवाल, पारस पाल, महेश जोशी, भुवन गिरी, महिला सिपाही आशा कौशल, हीरा रावत, ममता राणा, कविता रौतेला, किरण मेहरा, कल्पना भारती एवं रेखा संभल सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने बधाई दी है।