देहरादून, । मुख्यमंत्री एप में शिकायत के बाद 24 घंटे में पिथौरागढ़ के ग्राम मझेड़ा में लगा विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास हेतु निरंतर तत्परता से कार्य करने के साथ ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी कर रही है। 15 दिसंबर 2017 को लांच हुई मुख्य मंत्री ऐप के माध्यम से भी प्रदेश की जनता द्वारा सीधे मुख्य मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है जिनका मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संबंधित विभागों द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है।
इस क्रम में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ऑफिसियल मोबाइल एप के माध्यम से विगत 6 मार्च को जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम मझेड़ा पोस्ट भूला गांव के कैलाश चंद द्वारा गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब होने की शिकायत दर्ज की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार विद्युत विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए 7 मार्च को ही खराब विद्युत ट्रांसफार्मर को बदल कर गांव की विद्युत ब्यवस्था बहाल कर दी। मात्र 24 घंटे में तत्काल कार्यवाही कर गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल करने तथा सरकार की इस बेहतर कार्यप्रणाली पर मझेड़ा के ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।