पूर्व सीएम वीरभद्र को अस्पताल से छुट्टी, सभी टेस्ट रिपोर्ट सामान्य

Spread the love
आईजीएमसी में दाखिल पूर्व सीएम वीरभद्र को छुट्टी दे दी गई है। बजट सत्र के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में दाखिल कराए गए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शनिवार दोपहर छुट्टी दे दी गई है।

उनके यूरिन, इको और अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाए गए। सभी टेस्टों की रिपोर्ट सामान्य होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। अस्पताल के उप चिकित्सक अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि वीरभद्र सिंह को दोपहर साढ़े तीन बजे अस्पताल से घर भेज दिया गया है।

बता दें कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में कमरा नंबर 633 में दाखिल रहे। शनिवार को अस्पताल में टेस्ट के बाद वीरभद्र सिंह से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह, पूर्व विधायक रंगीला राम राव समेत कई लोग मिलने भी पहुंचे थे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के लिए हिमाचल से 19 सदस्य मनोनीत किए गए हैं। ये सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, आशा कुमारी, विप्लव ठाकुर, ठाकुर कौल सिंह, कर्नल धनीराम शांडिल, जीएस बाली, चंद्र कुमार, विद्या स्टोक्स, ठाकुर सिंह भरमौरी, अनिता वर्मा,

प्रतिभा सिंह, कुलदीप सिंह राठौर, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्द्धन चौहान, हरभजन सिंह भज्जी और विनोद सुल्तानपुरी हैं। ये सभी सदस्य 17 और 18 मार्च 2018 को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में होने जा रहे अधिवेशन में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *