संघर्ष स्थल पर पहुंचा जनसंवाद यात्रा अभियान दल| फूल मालाओं और नारों के साथ किया गया सबका स्वागत|

Spread the love

 

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* द्वारा प्रारंभ धरना कार्यक्रम आज *40वें दिवस* में प्रवेश कर गया| गैरसैंण को पूर्णकालिक व स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर जारी धरना कार्यक्रम जो कि देहरादून के परेड ग्राउंड में संघर्ष स्थल हिन्दी भवन के समक्ष *पिछले 17 सितम्बर 2018* से जारी है, आज संघर्ष स्थल पर *पंचेश्वर से चलकर उत्तरकाशी* तक संपन्न हुई *जनसंवाद यात्रा* अभियान दल के सदस्य पहुंचे| संघर्ष स्थल पर पहुंचे अभियान दल के सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया| पूरा संघर्ष स्थल गैरसैंण के पक्ष में नारों से गूंज उठा| संघर्ष स्थल पर पहुंचने वाले *जनसंवाद यात्रा* अभियान दल के सदस्यों में *चारू तिवारी, नारायण सिंह रावत, मोहित डिमरी, विनोद डिमरी, नारायण सिंह बिष्ट, मुकुल भट्ट, मनीष सुन्द्रियाल, रमेश दत्त नौटियाल, नमन चंदोला* सम्मिलित थे| धरना स्थल पर पहुंचने वालों में *गढ़वाल भातृ मंडल, मुम्बई के महासचिव रमण मोहन कुकरेती, उत्तराखंड केदार सोसायटी, मुम्बई के उपाध्यक्ष दयावान सती, जगमोहन सिंह ‘जिग्यासू’, गढ़वाल सभा, चंडीगढ़ के रूप सिंह रावत* भी थे|
*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के *रघुवीर बिष्ट, मनोज ध्यानी, डीएवी महाविद्यालय के पूर्व महासचिव सचिन थपलियाल, हर्ष मैंदोली, उपेन्द्र चौहान,पीसी थपलियाल, यशवीर आर्य, सुभाष रतूडी, मदन सिंह भंडारी, बीरेन्द्र सिंह रावत* ने *जनसंवाद यात्रा* अभियान दल के सदस्यों काे फूल माला पहनाकर स्वागत किया| इस अवसर पर गैरसैंण आंदोलन के सभी अभियानकर्मियों के बीच गैरसैंण को स्थाई व पूर्णकालिक राजधानी बनाने के मसले पर गहन विमर्श हुआ| और निर्णय किया गया कि गैरसैंण आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु ठोस रणनीतिक प्रयास जारी रखें जाए| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने इस संकल्प को दोहराया कि गैरसैंण की प्रत्येक लडाई को हर वक्त पूर्ण सहयोग व समर्थन संगठन द्वारा दिया जाता रहेगा| और *09 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस* पर एक सर्व संगठनों का सम्मेलन संघर्ष स्थल पर बुलाया जाएगा| जिसकी विस्तृत रूप रेखा व रणनीति बाद में घोषित की जाएगी| धरना स्थल पर पहुंचे *जनसंवाद यात्रा* के अभियान दल के सदस्यों ने अपने अनुभवों को जहाँ साझा किया, वहीं दूसरी ओर प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन *गढ़वाल भातृ मंडल (मुंबई)*, *गढ़ केदार सोसायटी (मुंबई)* और *गढ़वाल सभा, चंडीगढ़* के पदाधिकारियों ने गैरसैंण राजधानी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की| और प्रवास में आंदोलन को बल प्रदान करने की बात कही|

*गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान*
के आज के क्रमिक धरना में बैठने व समर्थन देने वालों में *उपेन्द्र चौहान, कृष्ण काँत कुनियाल, हर्ष मैंदोली, मनोज ध्यानी, राय सिंह रावत, सुभाष रतूडी, डीएवी महाविद्यालय के पूर्व महासचिव सचिन थपलियाल, रघुवीर बिष्ट, पीसी थपलियाल, बीरेन्द्र सिंह रावत, जनसंवाद यात्रा अभियान दल के सदस्य चारू तिवारी, नारायण सिंह रावत, मोहित डिमरी, विनोद डिमरी, नारायण सिंह बिष्ट, मुकुल भट्ट, मनीष सुन्द्रियाल, रमेश दत्त नौटियाल, नमन चंदोला, गढ़वाल भातृ मंडल, मुम्बई के महासचिव रमण मोहन कुकरेती, उत्तराखंड केदार सोसायटी, मुम्बई के उपाध्यक्ष दयावान सती, जगमोहन सिंह ‘जिग्यासू’, गढ़वाल सभा, चंडीगढ़ के रूप सिंह रावत, राकेश चन्द्र, वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष योगेश भट्ट, नित्यानंद भट्ट, अनिल रावत, राकेश उनियाल, डा0 हरीश मैखुरी, जनमंच के अध्यक्ष मनमोहन लखेड़ा, उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, संजय किमोठी* आदि उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *