नैनीताल : माँ नयना देवी मंदिर में नन्दाष्टमी के बाद 11 अक्टूबर से दुर्गाष्टमी का होगा आयोजन ।

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल में सेवा समिति भवन में दुर्गा पूजा कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तय किया गया आगामी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक माँ नयना देवी मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन को सफल बनाने हेतु चर्चा की गयी। कोविड-19 काल को देखते हुए मास्क, सेनेटाइजिंग और भक्तजनों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन कराये जाएंगे। कलश यात्रा पूर्व वर्ष की भाँति संस्था की महिलाओं द्वारा प्रांगण में करायी जाएगी। पूजा को सफल बनाने के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भेंट करेगा। पूजा महोत्सव में सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वित्तसचिव के सहयोग हेतु पंकज तिवारी को नियुक्त किया गया है। उक्त जानकारी दुर्गा पूजा कमेटी के भास्कर महतोलिया ने एक भेंट में नैनीताल संवाददाता ललित जोशी को दी ।बैठक में संरक्षक प्रेम कुमार शर्मा, सुरेश चन्द्र चौधरी, दीपक गुरुरानी, सरदार गुरविंदर सिंह, अध्यक्ष चंदन कुमार दास, महासचिव नरदेव शर्मा, वित्तसचिव राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य के.एस.अधिकारी, उमेश मिश्रा, श्रीमती सुमन साह, शंकरगुहा मजूमदार, शिवराज सिंह नेगी, पवन व्यास, दिनेश चन्द्र भट्ट, भाष्कर महतोलिया, पंकज तिवारी उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता चन्दन कुमार दास द्वारा की गयी। सभा में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा अपने सुझाव दिए गए।सभा का संचालन सुरेश चन्द्र चौधरी (संरक्षक) द्वारा किया गया। मूर्ति विसर्जन पूर्व वर्ष की भांति मंदिर प्रांगण से परिक्रमा के पश्चात किया जाएगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *