आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी काव्या वेदी । आप पार्टी की ओर महिलाओं का झुकाव बढ़ता जा रहा है। शिशुपाल रावत ।

Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल ।

नैनीताल, । आम आदमी पार्टी नैनीताल के मंडल अध्यक्ष शाकिर अली ने एक भेंट में जिला संवाददाता ललित जोशी को बताया । नैनीताल निवासी श्रीमती काव्या बेदी को आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत की संस्तुति पर नैनीताल जिले का महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है,
प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी शिशुपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में आम आदमी के महिला मोर्चा को मजबूत करने के पूरे प्रदेश में महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है, और महिला मोर्चा के संगठन का विस्तार किया जा रहा है, इसी क्रम में नैनीताल जिले की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी नैनीताल नगर निवासी काव्या बेदी को सौपी गयी है,

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने पर काव्या बेदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें पार्टी द्वारा दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा एवम् लगन से पूरा करेगी, और उनका पहला लक्ष्य नैनीताल जिले का भम्रण कर नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने है,
काव्या बेदी को नैनीताल का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, मंडल अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डा भुवन आर्यों, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, पूजा मेहरा, किरण नौगाई , महासचिव कमला थापा , रीना भंडारी, नगर महामंत्री महेश आर्य, उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शान बुराहान, जिला संयुक्त सचिव सन्नी सेलवान, विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष उपेद्रं बेदी, जसप्रीत कौर, शमा परवीन, विध्या देवी, शबाना परवीन, एल एम पंत, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, राकेश आर्य, पी सी मिश्रा आदि ने बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *