इनकम टैक्स को लेकर यह खबर आपकी नींद उड़ा देगी। वहीं नजरअंदाज किया तो आपको पछताना पड़ेगा।
अगर आप टैक्स चोरी कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इनकम टैक्स विभाग ने ऐसे चोरों को पकड़ने के लिए विशेष योजना बनाई है। इसके तहत आयकर विभाग जल्द ही एक्शन में नजर आएगा।
मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी असिस्टेंट कमिश्नर को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक कम से कम चार-चार जगहों पर सर्वे और अलग-अलग जगहों पर रिकवरी सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
अगले 40 दिन के भीतर कम से कम 25 जगहों पर आयकर की टीम छापे मारने वाली है। अगर टैक्स चोरी कर रहे हैं तो पहले ही सावधान हो जाइए। कहीं आप भी आयकर विभाग के शिकंजे में न फंस जाएं।
जो लोग लंबे समय से टैक्स आइडेंटिफाई होने के बावजूद जमा नहीं करा रहे हैं, उन पर भी आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत ऐसे लोगों की प्रॉपर्टी अब अटैच करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
आयकर अधिनियम के तहत अगर कोई व्यक्ति समय पर टैक्स जमा नहीं कराता है तो आयकर विभाग को यह अधिकार है कि वह उसकी प्रॉपर्टी विभाग में अटैच कर ले। इसके बाद उसका मूल्यांकन कराए और नीलाम कर दे। आने वाली रकम से टैक्स जमा कराया जाए।
उत्तराखंड में न केवल मैदानी जिलों बल्कि आयकर विभाग अब पहाड़ी जिलों तक भी अपनी पहुंच बना रहा है। इसके तहत हाल ही में उत्तरकाशी में सर्वेक्षण की कार्रवाई की गई थी। आने वाले समय में पहाड़ में छिपे हुए दौलतमंद भी आयकर विभाग की पकड़ में आएंगे।