शूटिंग के अलावा इन खूबसूरत वादियों में ये काम कर रहीं श्रद्धा कपूर, तस्वीरें हुईं वायरल

Spread the love

बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को जैसे ही फ्री समय मिला तो देखिए वे क्या करने लगीं।

शूटिंग के लिए श्रद्धा शनिवार को ही टिहरी पहुंच गई थीं। बता दें कि, शूटिंग टिहरी के पडियार हाऊस में हो रही है।

रविवार को अपने होटल के कमरे में खाली समय मिला तो उन्होंने एक पेंटिंग बनाई। जिसे उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया। इसमें उन्होंने फूल की फोटो बनाई है।

इसके साथ उन्होंने लिखा ‘माउंटेन इंस्पीरेशन’। यानी पहाड़ों से प्रेरणा। सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा को उत्तराखंड की वादियां खूब पसंद आ रही हैं। वे यहां पर शूटिंग में भी खूब एंजॉय कर रही हैं।

जैसे ही उन्होंने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की देखते ही देखते यह वायरल हो गईं। वहीं उनके फैंस भी फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *