उत्तराखंड की वादियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, खिले पर्यटकों के चेहरे, तस्वीरें देख दिल खुश हो जाएगा

Spread the love

मौसम की बदली रंगत के बीच उत्तराखंड की वादियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। तस्वीरें देख दिल खुश हो जाएगा।

जौनसार बावर की ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। ऊंची चोटियों पर मौसम का यह दूसरा हिमपात हैं। चोटियों पर करीब एक फीट मोटी बर्फ की चादर बिछ चुकी है। इसके साथ ही कई गांव भी बर्फ के आगोश में समा गए हैं।

बर्फबारी के चलते ठंड में एक बार फिर इजाफा हो गया है। चकराता छावनी बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। जगह-जगह लोग अलाव और हीटर तापते नजर आए। चकराता का अधिकतम तापमान 06 और न्यूनतम शून्य डिग्री रिकार्ड किया गया।

बर्फबारी के बीच देववन, मोल्टा, खंडबा, बुधेर, जंगलात चौकी, मुंडाली, लोखंडी, कोटी कनासर समेत कई ऊंची चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं। इससे पहले शनिवार की रात से ही ऊंची चोटियों पर बारिश दौर शुरू हो गया। जो रविवार को दिनभर रूक-रूक जारी रहा।

चार धाम समेत चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई।

बागेश्वर, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून के कम ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी। लंबे समय बाद बारिश और बर्फबारी होने से स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *