मस्कट में चला मोदी का जादू, पूरी दुनिया में हुई चर्चा

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपनी तीन दिन की विदेश यात्रा (फलस्तीन, यूएई और ओमान) के बाद स्वदेश आ गए हैं। पीएम मोदी के इस दौरे की चर्चा पूरे विश्व में सुर्खियों का केंद्र रही है। प्रधानमंत्री मोदी ओमान के प्रतिनिधि दल के साथ मस्कट की सुल्तान कबूस मस्जिद में जाते में जाते हुए। आइए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी की मस्कट यात्रा की कुछ खास तस्वीरों पर…

पीएम मोदी ओमान के सबसे बड़े मस्जिद सुल्तान कबूस शाही मस्जिदभी पहुंचे। यहां पीएम ने वहां के प्रतिनिधि दल ने मस्जिद के बारे में जानकारियां ली।

पीएम मोदी ने दुनियाभर में अपनी सुंदरता और स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध मस्जिद के बारे में जानने के साथ साथ मस्जिद की साज-सजावट को गहराई से देखा।

सुल्तान कबूस मस्जिद में एक साथ 20 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने मस्कट में स्थित शिव मंदिर के दर्शन किए। पीएम ने यहां कुछ वक्त बिताया और पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर ओमान में स्थापित पूरे शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया था। हालांकि पीएम मोदी जिस मंदिर में अभिषेक पहुंचे हैं वो वहां का सबसे पुराना शिव मंदिर है।  इसके पहले पीएम ने अपने इस दौरे में दुबई के ओपेरा हाउस से आबू धाबी में बनने वाले पहले हिंदू मंदिर की नींव रखी थी।

पीएम की इस यात्रा के दौरान रविवार को दोनों देशों के बीच टूरिज्म और मिलिट्री को-ऑपरेशन समेत आठ समझौते हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *