पुलिस की लापवाही की प्रधानमंत्री से शिकायत

Spread the love

ऋषिकेश। नरेंद्रनगर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में मृतका की मां ने पुलिस पर नामजद आरोपियों को 15 दिनों बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को महेश्वरी देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी ढालवाला, मुनिकीरेती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। बताया कि उनकी बेटी मेघा बीते माह 26 जनवरी को दोस्तों के साथ घूमने गई थी। अगले दिन उसके साथियों ने बताया था कि मेघा की तबियत खराब होने पर उसे ऋषिकेश में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने पर बेटी मृत अवस्था में मिली।
मेघा का चेहरा नीला पड़ने के चलते नरेंद्रनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। नामजद आरोपियों में से किसी को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। थाना पुलिस से मामले में बात करने पर वह सही जवाब नहीं दे रहे हैं। माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री से मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। चेेताया है कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वह भूख हड़ताल करेंगी।
उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर विनोद कुमार जेठा ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। मेघा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए थे, लिहाजा बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। बिसरे की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चला पाएगी। फिलहाल नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *